राजस्थान के लिए 50 लाख रुपये वाले खिलाड़ी ने कर दिया कमाल, आखिरी गेंद पर धोनी को दिया चकमा
-
By Admin
Published - 13 April 2023 442 views
नई दिल्ली। चेन्नई के चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को उसके घर में तीन रन से हरा दिया। 2008 के बाद राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स उसके घर में हराया है। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में गेंदबाज संदीप शर्मा ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया। आखिरी ओवर में शानदार तरीके से 21 रन का बचाव किया।
टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण मिला। पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए थे, जवाब में चेन्नई निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन ही बना पाई। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। क्रीज पर दुनिया के सबसे बेहतरी फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे।
आखिरी ओवर की कहानी
संदीप ने पहली दो गेंद वाइड फेंकी। धोनी को सामने देख उन पर प्रेशर साफ दिखाई दे रहा था। उसके बाद एक लो फुलटॉस की यॉर्कर गेंद एक दमदम सही ठीकाने पर फेंकी। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर फिर यॉर्कर का प्रयास किया, लेकिन धोनी ने बेहतरीन सिक्स मारा। तीसरी गेंद पर धोनी ने फिर सिक्स मारा। अब चेन्नई को तीन गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन संदीप ने गजब की वापसी। अगली तीन गेंद पर संदीप ने मात्र तीन रन दिए।