पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर:- लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रमोद सिंह कौशिक का विदाई सम्मान समारोह हुआ आयोजित।
-
By Admin
Published - 31 March 2025 176 views
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विभिन्न विभागों में लोकप्रिय प्रसाशनिक अधिकारी रहे डॉ प्रमोद सिंह कौशिक के अवकाश ग्रहण पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने डॉ सिंह के कार्यकाल में उनके उत्कृष्ट कार्यो की सराहना कर विदाई दी।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ प्रमोद सिंह कौशिक ने अपनी बेहतरीन कार्यशैली व निष्ठा से विश्वविद्यालय में कई विभागों के प्रशासन को संचालित किया है। उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आप केवल कुशल प्रसाशनिक अधिकारी ही नहीं रहे बल्कि उनके व्यवहार में विनम्रता और सहयोग की भावना हमेशा रही है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा डॉ कौशिक जी इस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में बहुत ही लोकप्रिय रहे तथा सबके सुख-दुख में सम्मिलित होते रहे ! महामंत्री रमेश चंद यादव ने कहा कि डॉक्टर कौशिक जी को हम लोग भूल नहीं सकते। कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह, राधेश्याम सिंह मुन्ना शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, प्रबंधक डॉक्टर चंद्रेश सिंह ,श्री रविंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर कौशिक के व्यवहार और आचरण की सराहना की तथा कहां की अब दूसरा कौशिक मिलना बहुत मुश्किल है । डॉ कौशिक हमेशा विश्वविद्यालय के कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेते रहे ! उनकी कमी हमेशा खलेगी ।
प्रोफेसर मानस पाण्डेय, प्रोफेसर अविनाश पार्थडीकर , प्रोफेसर देवराज सिंह, प्रोफेसर मनोज मिश्र, प्रो रवि प्रकाश, प्रो राकेश यादव, डॉ राजबहादुर यादव, उपकुलसचिव अमृतलाल, अजीत सिंह, कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों , कर्मचारियों व छात्र-छात्राओ में लोकप्रिय डॉ प्रमोद सिंह कौशिक की सराहना करते हुए उनके ऊज्वल भविष्य की कामना की। संचालन डॉ राजेश सिंह ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग में कार्यालय मुख्य अभियंता, नलकूप, वाराणसी द्वारा जितेंद्र क
-
प्रयागराज। सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी,प्रतापपुर,प्रयागराज में कक्षा 8
-
जौनपुर। महाकुंभ के मेले के दौरान उत्तर भारतीय युवक आकाश फूलचंद यादव अचानक सुर्खियों में
-
इस नूतन वर्ष पर आप का अभिनंदन है। निर्माणक परम् स्रष्टा का बार-बार वंदन है।। सृष्ट
-
जौनपुर। मुंह का कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है जो दुनिया भर में हज़ारों लोगों को प्रभावित करती ह