इस नूतन वर्ष पर आप का अभिनंदन है:- प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी।
-
By Admin
Published - 31 March 2025 35 views
इस नूतन वर्ष पर आप का अभिनंदन है।
निर्माणक परम् स्रष्टा का बार-बार वंदन है।।
सृष्टि का निर्माण भी शुरू हुआ आज था।
और त्रेता में शुरू हुआ आज ही रामराज था।।
युधिष्ठिर और शिवाजी का आज ही अभिषेक हुआ।
पोंगल और बिहू से देश आज एक हुआ।।
कश्मीरी नवरोज से देश मे आगाज है।
महाराष्ट्र का गुड़ीपड़वा चेटी चंद आज है।।
इस मधुमास में गौरैया हैं चहक रही है।
पकी पसल और आम बौराई भी महक रही है।।
चैत्र की गंध परिवेश में समाई है।
रंग और उमंग भरी बदली भी छाई है।।
सभी जन समृद्धि हो यही सुखद अनुभूति हो।
परार्थ प्रेम भाव की सदा सहानुभूति हो।
ज्ञान और विज्ञान का सदा सदा उत्कर्ष हो।
विनाश हो अमंगल का मंगल भरा बर्ष हो।।
प्रोफे आर एन त्रिपाठी
समाजशास्त्र विभाग बीएचयू वाराणसी
रचना- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत'सिद्धार्थ'2082
सम्बंधित खबरें
-
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग में कार्यालय मुख्य अभियंता, नलकूप, वाराणसी द्वारा जितेंद्र क
-
प्रयागराज। सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी,प्रतापपुर,प्रयागराज में कक्षा 8
-
जौनपुर। महाकुंभ के मेले के दौरान उत्तर भारतीय युवक आकाश फूलचंद यादव अचानक सुर्खियों में
-
इस नूतन वर्ष पर आप का अभिनंदन है। निर्माणक परम् स्रष्टा का बार-बार वंदन है।। सृष्ट
-
जौनपुर। मुंह का कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है जो दुनिया भर में हज़ारों लोगों को प्रभावित करती ह